Accident News in Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा-तेलंगाना बार्डर पर एक तेज रफ्तार बस की रेत से भरे ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तड़के साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस ओडिशा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी और सुकमा होते हुए जा रही थी।
Read Also- रायपुर में आयोजित हुआ ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0, सीएम साय ने किया शुभारंभ, 17 राज्यों के 1500 से ज्यादा उद्योगपति हुए शामिल
Accident News in Sukma : हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाइवे पर हुआ। कोहरे के कारण बस चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिखाई नहीं दी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
Read Also- हिंदी भाषा को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, बोले – यह राष्ट्र भाषा नहीं
Accident News in Sukma : घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुषों की पहचान की है, और उनके परिजनों को सूचित किया गया है। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




