Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 महिला समेत 12 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद, बड़ी संख्या में मिले हथियार

    बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 महिला समेत 12 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद, बड़ी संख्या में मिले हथियार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Bijapur Encounter Update
    Bijapur Encounter Update

    Bijapur Encounter Update : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के घने जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

    मिली जानकरी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे जंगलों में गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि नक्सली एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे, जिसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हार्ड कोर नक्सली शामिल थे। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ हुई।

    Read Also-  मुठभेड़ के बाद जवानों को बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की सुरंग और विस्फोटक बनाने की मशीन बरामद

    Bijapur Encounter Update :  मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल ने घने जंगलों का लाभ उठाते हुए सभी मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इन नक्सलियों में से कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं, और सर्च ऑपरेशन जारी है।

    मारे गए नक्सलियों की पहचान:

    1. राजू कारम उर्फ गुंडा (26 वर्ष) – LOS डिप्टी कमांडर
    2. सन्ना हेमला उर्फ संतोष (24 वर्ष) – पार्टी सदस्य
    3. पाण्डू उईके उर्फ दिनेश (43 वर्ष) – आरपीसी जनता ना सरकार उपाध्यक्ष
    4. सुक्कू अवलम उर्फ सम्मैया (46 वर्ष) – आरपीसी कृषि शाखा अध्यक्ष
    5. मंगलू कारम (44 वर्ष) – DAKMS सदस्य
    6. महिंदर मृगाम उर्फ अंदू (40 वर्ष) – पूर्व मिलिशिया प्लाटून कमांडर
    7. सोनू अवलम (29 वर्ष) – CNM कमांडर
    8. दूल्ला माड़वी उर्फ लखमा (37 वर्ष) – मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर
    9. जोगा माड़वी (24 वर्ष) – मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर
    10. नन्दा मडकम (22 वर्ष) – मिलिशिया सदस्य
    11. केशा ओयम उर्फ नन्दा (30 वर्ष) – मिलिशिया सदस्य
    12. सन्नू ओयम (52 वर्ष) – संगम सदस्य

    बरामद सामग्री: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से कई महत्वपूर्ण हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। इनमें शामिल हैं:

    • 2 नग 303 रायफल
    • 1 नग 12 बोर रायफल
    • 1 नग 315 बोर रायफल
    • 1 नग बटालियन तकनीकी टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉंचर
    • 3 नग बीजीएल लांचर, सहित सेल एवं पोच
    • 4 नग म्यूज़ल लोडिंग राइफल
    • औजार बनाने के उपकरण, जैसे लेथ मशीन, जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया
    • भारी मात्रा में वायरलेस सेट, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोगी सामान

    Bijapur Encounter Update :  इस मुठभेड़ में 5 महिलाओं सहित कुल 12 नक्सली ढेर हुए हैं, जो पीएलजीए और सीआरसी बटालियन के सदस्य थे। इस सफलता के साथ सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है, और स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur encounter bijapur naxal encounter bijapur naxal encounter video bijapur naxalite encounter chhattisgarh encounter chhattisgarh naxal encounter naxal encounter
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.