Bijapur Encounter Update : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के घने जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
मिली जानकरी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे जंगलों में गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि नक्सली एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे, जिसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हार्ड कोर नक्सली शामिल थे। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ हुई।
Read Also- मुठभेड़ के बाद जवानों को बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की सुरंग और विस्फोटक बनाने की मशीन बरामद
Bijapur Encounter Update : मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल ने घने जंगलों का लाभ उठाते हुए सभी मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इन नक्सलियों में से कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं, और सर्च ऑपरेशन जारी है।
मारे गए नक्सलियों की पहचान:
- राजू कारम उर्फ गुंडा (26 वर्ष) – LOS डिप्टी कमांडर
- सन्ना हेमला उर्फ संतोष (24 वर्ष) – पार्टी सदस्य
- पाण्डू उईके उर्फ दिनेश (43 वर्ष) – आरपीसी जनता ना सरकार उपाध्यक्ष
- सुक्कू अवलम उर्फ सम्मैया (46 वर्ष) – आरपीसी कृषि शाखा अध्यक्ष
- मंगलू कारम (44 वर्ष) – DAKMS सदस्य
- महिंदर मृगाम उर्फ अंदू (40 वर्ष) – पूर्व मिलिशिया प्लाटून कमांडर
- सोनू अवलम (29 वर्ष) – CNM कमांडर
- दूल्ला माड़वी उर्फ लखमा (37 वर्ष) – मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर
- जोगा माड़वी (24 वर्ष) – मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर
- नन्दा मडकम (22 वर्ष) – मिलिशिया सदस्य
- केशा ओयम उर्फ नन्दा (30 वर्ष) – मिलिशिया सदस्य
- सन्नू ओयम (52 वर्ष) – संगम सदस्य
बरामद सामग्री: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से कई महत्वपूर्ण हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। इनमें शामिल हैं:
- 2 नग 303 रायफल
- 1 नग 12 बोर रायफल
- 1 नग 315 बोर रायफल
- 1 नग बटालियन तकनीकी टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉंचर
- 3 नग बीजीएल लांचर, सहित सेल एवं पोच
- 4 नग म्यूज़ल लोडिंग राइफल
- औजार बनाने के उपकरण, जैसे लेथ मशीन, जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया
- भारी मात्रा में वायरलेस सेट, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोगी सामान
Bijapur Encounter Update : इस मुठभेड़ में 5 महिलाओं सहित कुल 12 नक्सली ढेर हुए हैं, जो पीएलजीए और सीआरसी बटालियन के सदस्य थे। इस सफलता के साथ सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है, और स्थिति की समीक्षा की जा रही है।




