Elephant terror in Korba: कोरबा वन मंडल कटघोरा में 48 हाथी घूम रहे हैं। जो लंबे समय से विचरण कर रहे हैं। कई हाथी झुंड से बिछड़ कर जंगल से लगे गांव में पहुंच रहे हैं। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं ग्रामीण रात को जगाने को मजबूर हैं। अब हाथियों पर सायरन कभी असर नहीं हो रहा है। केंदई रेंज में दंतैल हाथी ने रात ढ़ोढ़ाबहार में दो मकानों को तोड़ दिया।
Read Also- आयकर विभाग की कार्रवाई से खुलासा: रायपुर और धमतरी के ज्वेलर्स में 15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का हुआ पर्दाफाश
Elephant terror in Korba: केंदई रेंज में दंतैल हाथी के कहर से बचने के लिए ग्रामीण शंकर ने अपने परिवार के साथ भागकर जान बचाई। हाथी के मकान तोड़ने और हाथी मित्र दल के वाहन में सायरन बजाने का वीडियो सामने आया है। जहां वन विभाग की टीम सायरन बजा रही है। लेकिन हाथी को कोई असर नहीं हो रहा है, वह घर के बाहर खड़ा हुआ था। हाथी मित्र दल के कर्मचारी टॉर्च मारने के साथ सायरन बजाते रहे। लेकिन दंतैल पर कोई असर नहीं हुआ। हाथी मकान को तोड़ने के साथ ही अंदर से राशन सामान निकाल कर खाता रहा। काफी देर बाद दो मकानों को तोड़ने के बाद जंगल की ओर चला गया। इस क्षेत्र में अभी 28 हाथी घूम रहे हैं। जिसमें से दंतैल हाथी अलग से घूम रहा है। आसपास के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।




