Chhattisgarh Nikay Chunav Results: नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना का कार्य जारी है, जिसमें आज 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। शुरुआती परिणामों के अनुसार, कुछ नगर पालिकाओं में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है, लेकिन अधिकांश नगर पालिकाओं में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। विशेष रूप से, बिलासपुर जिले की एकमात्र नगर पालिका बोदरी में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने जीत हासिल की है।
Read Also- रायगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा, जीववर्धन ने दर्ज की बड़ी जीत, सीएम और वित्त मंत्री को दिया श्रेय
Chhattisgarh Nikay Chunav Results: 49 नगर पालिका परिषदों के नतीजे:
- बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी ने जीत दर्ज की।
- किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीत।
- बड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी ने सफलता पाई।
- दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता ने जीत हासिल की।
- सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम ने बाजी मारी।
- कोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल विजेता रहे।
- कांकेर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी ने दूसरी बार जीत का परचम लहराया।
- नारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल ने जीत दर्ज की।
- कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बाजी मारी।
- पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत।
- कुम्हारी – परिणाम आना बाकी है।
- अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा ने जीत दर्ज की।
- अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर विजेता बने।
- दल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू ने जीत हासिल की।
- बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने बाजी मारी।
- बेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत।
- डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे ने सफलता पाई।
- महासमुंद – परिणाम आना बाकी है।
- बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल ने जीत हासिल की।
- सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल ने बाजी मारी।
- तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत।
- गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीत।
- आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन ने सफलता पाई।
- अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत।
- मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
- गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने सफलता पाई।
- बलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत।
- भाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा ने बाजी मारी।
- सिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत हासिल की।
- तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ ने सफलता पाई।
- रतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीत।
- बोदरी – आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने जीत दर्ज की।
- गौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे ने सफलता पाई।
- पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत।
- मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला ने जीत हासिल की।
- लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत।
- खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत।
- जांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल ने सफलता पाई।
- चांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत।
- अकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी ने बाजी मारी।
- सक्ती – निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत।
- दीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत।
- कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल ने सफलता पाई।
- बांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत।
- बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का ने जीत दर्ज की।
- रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत।
- सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने बाजी मारी।
- मनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत।
- जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत ने जीत दर्ज की।




