गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। वोटिंग बैलेट पेपर से की जा रही है। इस बीच मैनपुर के ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी से लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करती हुई एक तस्वीर सामने आई हैं…
पंचायत चुनाव से पहले अमलीपदर पुलिस की कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 182 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाते हुए सोबनाथ नामक युवक ने हल्दी लगे कपड़े में वोटिंग की है..बताया जा रहा है सोबनाथ की शादी है…और इससे पहले हल्दी के रस्म के बाद युवक वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंचा.
इस गांव के ग्रामीणों का विरोध, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार….मतदानकर्मियों को करना पड़ा दूसरे जगह शिफ्ट…लोकसभा चुनाव का भी किया था बहिष्कार…जानिए क्या है वजह
बता दें कि बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।




