CG Panchayat elections: छत्तीसगढ़ में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 53 विकासखंडों में जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो इस चुनाव के प्रति जनता के उत्साह को दर्शाती हैं। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में कुल 27.68 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें पुरुषों का मतदान 27.32% और महिलाओं का 27.84% है।
Read Also- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब बांटने का मामला, दो के खिलाफ मामला दर्ज
CG Panchayat elections: महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अनूठे अंदाज में मतदान किया। वे अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर अपने गृहग्राम वीरपुर के मतदान केंद्र पहुंचीं और आम मतदाताओं के साथ कतार में लगकर वोट डाला। मंत्री राजवाड़े ने पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताया है।
Read Also- तमन्ना भाटिया की परफॉर्मेंस से सजेगा लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का फाइनल, आज छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और राजस्थान किंग्स के बीच होगी खिताबी जंग, स्टेडियम में एंट्री फ्री
CG Panchayat elections: इस चरण में कुल 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर का प्रयोग किया जा रहा है: जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफेद।
Read Also- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान जारी, महाबीरपुर बूथ क्रमांक से बड़ी खबर, प्रत्याशी ने विपक्षी प्रत्याशी का फोड़ा सिर
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुन्द, धमतरी, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, कबीरधाम, कोण्डागांव, बस्तर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा और सुकमा के विकासखंड शामिल हैं।




