Controversial statement of Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि ये अब महाकुंभ नहीं रहा, मृत्यु कुंभ हो गया है। ममता बनर्जी ने विधानसभा में बोलते हुए सरकार पर महाकुंभ में कोई इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि ममता बनर्जी ने और क्या कुछ कहा है।
Read Also- NEET MDS 2025:आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर कहा कि ये अब महाकुंभ नहीं रहा। मृत्युकुंभ हो गया है। महाकुंभ के प्रति पूरा सम्मान, श्रृद्धा है। पवित्र मां गंगा के प्रति पूरा सम्मान है लेकिन इन्होंने क्या किया। कोई प्लानिंग नहीं की, सिर्फ हाईप क्रिएट की, कितने लोगों की मौत हो गई है।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया को लगाई फटकार, कहा- ‘आप और आपके साथियों की सोच बहुत घटिया’, पासपोर्ट किया जब्त
सरकार ने कुंभ के लिए कोई इंतज़ाम नहीं किए- ममता
Controversial statement of Mamta Banerjee: ममता बनर्जी ने कहा कि वो महाकुंभ और मां गंगा का सम्मान करती हैं लेकिन हकीकत ये है कि सरकार ने कुंभ के लिए कोई इंतज़ाम नहीं किए। इसलिए इतने लोगों की मौत हुई। ममता बनर्जी ने कहा कि अमीरों के लिए स्पेशल कैम्प बनाए गए हैं, उनका किराया एक लाख रूपये रोजाना का है लेकिन गरीबों के लिए कोई व्यवस्था नहीं। ममता ने कहा कि इस तरह के मेलों में भगदड़ की आशंका हमेशा रहती है लेकिन इस बार सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए।
Read Also- प्रयागराज से आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस में लगी आग, धुआं देख यात्रियों में मचा हड़कंप
महाकुंभ में कितने लोगों ने स्नान किया?
Controversial statement of Mamta Banerjee: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मुताबिक, सोमवार 17 फरवरी तक 54.31 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान कर लिया है। बता दें कि महाकुंभ में 40 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभवना जताई गई था। हालांकि, ये आंकड़ा काफी आगे चला गया है। महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ था। इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा।




