Mukesh Chandrakar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। विशेष जांच टीम (SIT) जल्द ही इस मामले में चार्जशीट पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिससे इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Read Also- नाना ने नाबालिग पोती को बनाया हवस का शिकार, जन्मदिन मनाने आया था घर, गिरफ्तार…
Mukesh Chandrakar Murder Case: बता दे कि, 1 जनवरी 2025 की रात ठेकेदार सुरेश चंद्राकर समेत चार आरोपियों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था। जब अगले दिन तक मुकेश का कोई पता नहीं चला, तो बीजापुर के पत्रकारों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Read Also- दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज जारी, मानसिक रूप से कमजोर है आरोप
Mukesh Chandrakar Murder Case: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और 2 जनवरी की शाम आरोपी ठेकेदार के घर के सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद किया। महज 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय 11 सदस्यीय SIT गठित की गई, जिसने घटना के हर पहलू की गहन जांच की। अब करीब दो महीने बाद SIT ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है और चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चार्जशीट के साथ कुछ और अहम खुलासे भी सामने आ सकते हैं, जिससे इस हत्याकांड की साजिश से पर्दा उठेगा।




