नई दिल्ली। रेखा गुप्ता ने आज बृहस्पतिवार (20 फरवरी) को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा ने कहा कि विकसित दिल्ली के लिए जनता से किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे।
आज शाम को यमुना घाट पर आरती हुई। उसके बाद शाम 7 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई। बता दें यमुना घाट पर चार आरती के स्टैंड बनाए गए हैं।
डिजिटल स्ट्राइक! सरकार ने 119 चीनी ऐप्स को Google Play स्टोर से हटाने का दिया आदेश
यमुना नदी किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट की गई। यहां पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यमुना पूजन कर इतिहास रचा। इससे पहले कभी नहीं हुआ जब कैबिनेट ने यमुना आरती की हो।




