Latest Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राज्य ने राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI) में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। नीति आयोग द्वारा जारी अध्ययन रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ ने 2022-23 की रैंकिंग में 55.2 अंकों के साथ व्यय की गुणवत्ता में एचीवर श्रेणी और राजस्व जुटाने में फ्रंट रनर की श्रेणी में स्थान बनाया है।
Read Also- पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी, सीएम साय ने अपने गृहग्राम बगिया में परिवार के साथ किया मतदान
Latest Chhattisgarh News: रिपोर्ट में शामिल पांच उप-सूचकांकों के आधार पर छत्तीसगढ़ ने उच्चतम स्कोर प्राप्त किया, जिसमें व्यय की गुणवत्ता, राजस्व जुटाना, राजकोषीय विवेक, ऋण सूचकांक और ऋण स्थिरता शामिल हैं। छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, और मध्यप्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। रैंकिंग में ओडिशा पहले स्थान पर रहा, जबकि गोवा, झारखंड और गुजरात क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। आकांक्षी राज्यों में हरियाणा, केरल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और पंजाब शामिल हैं।




