PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट, जिसमें एक्स और इंस्टाग्राम शामिल हैं, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए प्रेरक महिलाओं को सौंप दिए जाएंगे। इस पहल का ऐलान पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में किया।
Read Also- सरकार ने जारी किया अलर्ट, गैस, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की 84 दवाइयां टेस्टिंग में फेल
PM Modi Mann ki Baat: उन्होंने कहा, “इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी।” इस खास दिन पर चुनी गई महिलाएं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, अपने अनुभव और काम को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। पीएम मोदी ने महिलाओं को नमो ऐप के माध्यम से इस विशेष पहल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया का मंच भले ही मेरा हो, लेकिन वहां उनके अनुभवों, चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।”
Read Also- PM kisan Yojana: 19वीं किस्त कल होगी जारी, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ, जानें जरूरी बातें
उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का उपयोग कर अपने संदेशों को वैश्विक स्तर पर फैलाएं। पीएम मोदी ने कहा, “इस महिला दिवस पर आइए हम महिलाओं की अदम्य शक्ति का जश्न मनाएं और उसका सम्मान करें।”




