Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 2 मार्च 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा प्रदेश के 26 जिलों में 151 परीक्षा केन्द्रों पर होगी, जिसमें लगभग 42,000 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Read Also- मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें अपना जरुरी काम
Chhattisgarh News: इस संबंध में आयुक्त पदुम सिंह एल्मा द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था की निगरानी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा स्वयं कर रहे हैं। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, परीक्षा केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Read Also- पेट्रोल पंप संचालकों पर कलेक्टरों का सीधा हस्तक्षेप खत्म: राज्य सरकार ने जारी की नई अधिसूचना
Chhattisgarh News: प्रदेश में वर्तमान में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 10 कन्या, 6 बालक और 59 संयुक्त विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रति कक्षा 60 सीटों के अनुसार 420 छात्रों को प्रवेश देने का प्रावधान है। पिछले शिक्षण सत्र 2024-25 में इन विद्यालयों में 25,860 सीटें स्वीकृत थीं, जिनमें 25,074 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
Read Also- भारत में जल्द लॉन्च होगा Poco M7 5G: दमदार फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट में मचाएगा धमाल
एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2023-24 में 3 विद्यार्थियों ने जेईई और 5 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित हैं। ये विद्यालय शत-प्रतिशत सहायता प्राप्त हैं और अनुसूचित जनजाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आवासीय शिक्षा के माध्यम से शैक्षणिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करते हैं।




