रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के विधायकों हंगामा करते हुए नारे बाजी की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्षी विधायकों को नारे बाजी बंद कर प्रश्नकाल शुरू करने की अपील की, लेकिन इसका असर विधायकों पर नहीं पड़ा और वे ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई है।
EPFO की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं, खाते में जमा पैसों पर 8.25% का ही मिलेगा लाभ
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आसंदी में आते ही विधायक उमेश पटेल ने कहा कि बीती रात बड़ी घटना हुई है। जिस पर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद आपको बात करने का अवसर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन हंगामेदार शुरूआत, कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का आरोप लगाया
इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक ने कहा प्रश्नकाल में भाषण नहीं दिया जा सकता. इसके बाद विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. सभी कांग्रेस विधायक सदन में खड़े हो गए और पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विधायकों को मनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा जो भी विषय है, प्रश्नकाल के समय पूरा समय है, मैं आपको अवसर दूंगा, गंभीरता है इसलिए आपको पूरा अवसर दिया जाएगा।




