बलरामपुर। रामानुजगंज जिले में स्थित एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई, घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई, जहां एक पटाखा गोदाम में आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया, जिससे दम घुटने से पांच लोगों की जान चली गई।
कटघोरा वन मंडल में हाथियों का झुंड,दहशत में ग्रामीण, इस गांव के पास डाला डेरा
आग लगने की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि की। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Congress Leaders On ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED की दबिश, PCC चीफ बैज ने भाजपा पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात




