रायपुर। राजधानी रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक चलती ट्रेन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के गुजरने के बाद युवक का शरीर दो भागों में बंट गया, जिसके चलते स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
श्रमिकों का पंजीयन : 12 से 28 मार्च तक लगेंगे शिविर, कार्य स्थल पर ही लगाए जाएंगे शिविर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था या फिर आत्महत्या का मामला।
जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, BLA ने पाकिस्तान सरकार को दी खुली चेतावनी, ‘आर्मी ऑपरेशन किया तो…’,




