नई दिल्ली। पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया गया है। ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार हैं।बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया है। हाईजैक के बाद बीएलए ने दावा किया कि अब तक 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया गया है।
भूपेश बघेल कल जाएंगे दिल्ली, कांग्रेस के बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात
बीएलए ने शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारे खिलाफ कोई आर्मी ऑपरेशन शुरू किया गया तो सभी बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। बता दें कि 182 से ज्यादा यात्री अभी भी बीएलए के कब्जे में हैं। इस घटना पर पाकिस्तान की सेना या पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद: पुनर्गठन के बाद विधानसभा परिसर में बैठक, सीएम की अध्यक्षता में संपन्न
बीएलए ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना, पुलिस, ISI और ATF के सभी कर्मी – जो पंजाब में छुट्टी पर हैं, उन्हें बंधक बनाया गया है। कहा गया है कि महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया गया है।
बीएलए के प्रवक्ता जेयंद बलूच ने कहा, ‘बलूच लिबरेशन आर्मी ने मश्कफ, धादर, बोलन में एक सुनियोजित ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जहां हमारी आर्मी ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा और फिर हमारे सैनिकों ने तुरंत ट्रेन पर कब्जा कर लिया और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। ये ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और बीएलए की स्पेशल यूनिट फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। अगर कोई भी सैन्य कार्रवाई की गई तो उसका जोरदार तरीके से जवाब दिया जाएगा।’




