नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की एक बैठक दिल्ली में बुलाई है। ये बैठक AICC के मुख्यालय इंदिरा भवन में 18 मार्च 2025, मंगलवार को शाम 5 बजे होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।
धर्मांतरण पर बवाल, घर में चल रहा था प्रार्थना सभा, बजरंग दल मौके पर पहुंचा, किया प्रदर्शन
बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इस बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और भाजपा की “जनविरोधी नीतियों” व संविधान पर “लगातार हमले” के खिलाफ पार्टी की भविष्य की दिशा तय करना है।
CG NEWS: विधुत सब स्टेशन में लगी भीषण आग, सैकड़ों ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जलकर हुए खाक




