लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में महिला की हत्या और लूट मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें प्रभारी निरीक्षक आलमबाग, चौकी प्रभारी आलमबाग बस स्टैंड, और रात्रि अधिकारी आलमबाग, बस स्टैंड ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों, पर्व कमांडर और कांस्टेबल समेत कुल 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। साथ ही साथ इस मामले के खुलासे के लिए 4 टीम में गठित कर दी गई है। हालांकि, अभी तक मामले का मुख्य आरोपी फरार ही चल रहे है।
विधानसभा में विपक्ष ने लगाया धान घोटाले का आरोप, लाया स्थगन प्रस्ताव, नामंजूर होने पर किया वॉकआउट
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मंगलवार-बुधवार की रात में एक महिला वाराणसी से बस से लखनऊ पहुंची थी और उसने अपने भाई को कॉल करके बताया कि वह आलमबाग बस स्टैंड पहुंच गई है। उसने बताया था कि वह थोड़ी देर में निवास स्थान चिनहट पहुंच जाएगी। लेकिन काफी देर तक जब महिला अपने निवास स्थान चिनहट नहीं पहुंची तब उसके भाई ने पुलिस को यह जानकारी दी और फिर महिला की छानबीन शुरू हुई।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की देर रात महिला की डेड बॉडी मलिहाबाद के एक आम के बैग में मिली थी। इसके बाद महिला के परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया और फिर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।




