MP Dhar News: मध्यप्रदेश के धार जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां धरमपुरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया गया है। जब्त किए मांस के अवशेष जांच के लिए भेजे गए है। इस मामले में धरमपुरी पुलिस ने मकान मालिक सगीर खान सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read Also- MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- ‘महिला बलात्कार नहीं कर सकती, लेकिन रेप के लिए उकसा सकती है’
MP Dhar News: मामला धरमपुरी थाना क्षेत्र के मेव नगर इलाके का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पुनर्वास क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में गोवंश की हत्या की गई है। सूचना के बाद मनावर एसडीओपी अनु बेनीवाल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक की जांच के बाद करीब 32 किलो मांस के अवशेष जब्त किया।
Read Also- खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1,14,800 तक मिलेगी सैलरी, यहां देखें पूरी डिटेल
MP Dhar News: मनावर एसडीओपी अनु बेनीवाल ने बताया कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और मुस्लिम पक्ष के लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आपको बता दे की धरमपुरी नगर में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल भी लाइन से बुलाकर तैनात कर दिया गया है।




