रायपुर। राजधानी में NSUI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निष्क्रिय और अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है। ये आदेश जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने जारी किया है। उन्होंने 61 पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है। जबकि 16 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
छात्रा के कमरे में गलत इरादे से घुसा युवक : करने लगा गलत हरकत, शोर मचाने पर भागा, गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक , 9 अप्रैल को NSUI का स्थापना दिवस बनाया गया। सभी को समय पर सूचना दिया गया। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का रवैया उदासीन था। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों से लंबे समय से दूरी बनाने वाले पर भी कार्रवाई की गई।




