बिलासपुर। इन दिनों धर्मांतरण के काफी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां साईं भूमि परिसर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल चल रहा था।
हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Job Fair: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में भर्ती,जानें प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, ईसाई समाज की ओर से रविवार को साईं भूमि परिसर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें हिंदू धर्मावलंबियों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
बीएड शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, हालत गंभीर, धरने पर बैठी थी बर्खास्त शिक्षिका
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना हिन्दू संगठन को दी। जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुँचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है.




