मेरठ। जनपद में सौरभ हत्याकांड के बाद एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ही अमित को मौत के घाट उतारा था। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता चलने पर अमित से पत्नी का विवाद होता था। तीन दिन पहले भी इसी बात पर दोनों में मारपीट हुई थी।
छत्तीसगढ़ ने निवेश के क्षेत्र में लगाई बड़ी छलांग, देश के टॉप-10 राज्यों में बनाई जगह
आरोपितों ने अमित की हत्या के बाद एक हजार रुपये में गांव के एक युवक से सांप खरीदा। उसे अमित की कमर के नीचे रख दिया था, ताकि सर्पदंश से मौत मानी जाए। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। बुधवार देर रात तक उनसे पूछताछ जारी रही। कई और स्वजन से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, अब ग्राहक के पैसों का क्या होगा?..
कमर के नीचे दबा था सांप
गांव अकबरपुर सादात में रविवार सुबह अमित का शव चारपाई पर मिला था। बेटे पांच वर्षीय अनिकेत ने सुबह उसे जगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठा तो शोर मचाया। स्वजन ने आकर देखा तो अमित की कमर के नीचे सांप दबा था। स्वजन ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी थी। सांप को डिब्बे में बंद कर दिया था। इसकी वीडियो भी बनाई थी।




