गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के धनपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धनपुर गांव में दर्दनाक हादसा : स्कॉर्पियो ने 4 साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौत, वाहन चालक फरार
दरअसल हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था।तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्चे को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार ड्राइवर और वाहन की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है, वही पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है…




