गरियाबंद। राजिम के फिंगेश्वर इलाके से सिंचाई विभाग के एसडीओ को बंधक बनाने की खबर है। बताया जा रहा है रबि फसल के लिए नहर से पानी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने एसडीओ को बंधक बना लिया है।
Read Also- श्रीनगर में रायपुर-भिलाई के 75 पर्यटक फंसे, छत्तीसगढ़ सरकार ने साधा सभी से संपर्क
मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के ग्राम बेलर में स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने सैकड़ों किसान धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि नहर से पानी नहीं मिलने की वजह से हमारी फसल बर्बाद होने को है और जब तक उन्हें खेतों के लिए पानी नहीं मिल जाता, वे धरने से हटेंगे नहीं।
Read Also- ASI का शव घर में मिला, थाना प्रभारी आए लपेटे में
इधर, एसडीओ को बंधक बनाने के बाद प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी किसानों को समझाने की जुगत में लगे हुए, लेकिन किसान है की अपनी जिद पर अड़े हुए है।




