महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना में पदस्थ सहयक उप निरीक्षक (ASI) दशरथी साहू का शव उनके किराए के मकान से बरामद किया है। मृतक ASI सरायपाली ब्लॉक के बैतारी ग्राम पंचायत के रहने वाले थे और वे छः महीने पहले ASI प्रमोट हुए थे। वे लंबे समय तक मुंशी के रूप में जिले के अलग -अलग थाना में पदस्थ रहे थे।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले क्राइम मीटिंग में शामिल नहीं होने की वजह से थाना प्रभारी के साथ मृतक साहू का बहस हुआ था। ऐसे में उनके मौत को इस घटना से भी जोड़ा जा रहा है।
हालाँकि पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने विवाद की बात से इनकार किया है और बताया है कि अत्यधिक बीमार होने की वजह से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। ऐसा छः महीने से लगातार चल रहा था। इस पर थाना प्रभारी अजय सिन्हा ने उन्हें समझाइश दी थी।
यह भी पढ़ें : मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म: PHE के SDO ने शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो कराया अबॉर्शन
मिली जानकारी के अनुसार ASI दशरथी साहू के मौत के मामले में सोनाखान थाना प्रभारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनके किराए के मकान को सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक ASI की मौत जहर खाने या हार्ट अटैक आने से हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए जांच अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : इश्क में अंधी युवती ने रचाया खौफनाक खेल, प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का किया अपहरण




