Minor Rape In Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। नाबालिग 6 महीने की गर्भवती हुई तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। मामले का खुलासा होने के बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
Read Also- इश्क में अंधी युवती ने रचाया खौफनाक खेल, प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का किया अपहरण
Minor Rape In Jashpur: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने 13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गई और तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। दुष्कर्म की जानकरी मिलने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।




