सूरजपुर। जिले में एक नाबालिग का शव नग्न हालत में मिला हैं…जंगल की ओर गए लोगों ने शव देखने के बाद उसकी सूचना पुलिस को दी…मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं….पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में चल रहे बड़े नक्सल ऑपरेशन से घबराए नक्सली, प्रेस नोट जारी कर कहा- ऑपरेशन रोके सरकार
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नाबालिग घर से महुआ बीनने के लिए निकली थी। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी, परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच दूसरे दिन सुबह जंगल की ओर गए लोगों ने नग्न हालत में नाबालिग का शव देखा।
अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन, अहमदाबाद और सूरत में पकड़े गए 500 से ज्यादा संदिग्ध
जिसके शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुट गई है।




