Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अक्षय तृतीया पर सोने की जगह खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

    अक्षय तृतीया पर सोने की जगह खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 30, 2025Updated:April 30, 2025 धर्म एवं समाज No Comments4 Mins Read

    Akshay Tritiya Special: अक्षय तृतीया की तिथि को स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा जाता है और यह शुभ दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जो वस्तु हम घर लाते हैं, उसमें अक्षय वृद्धि होती है इसलिए इस दिन सोना चांदी खरीदने की परंपरा रही है. लेकिन महंगाई के इस दौर में सोने-चांदी की आसमान छूती कीमत की वजह से हर कोई सोना चांदी नहीं खरीद सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद सकते हैं तो 5 चीजें अवश्य खरीदकर ले आएं. इन चीजों की कीमत बहुत कम हैं और हर कोई इनको आसानी से प्राप्त कर सकता है. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी नहीं खरीद सकते हैं तो कौन सी चीजें खरीद कर लाएं.

    भविष्य पुराण, नारद पुराण से लेकर कई पवित्र ग्रंथों में अक्षय तृतीया का उल्लेख मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी न ले सकें तो सुख-समृद्धि के लिए मिट्टी का बर्तन, कौड़ी, पीली सरसों, हल्दी की गांठ, रूई खरीदना बेहद शुभ रहेगा. अब सवाल उठता है कि आखिर यही चीजें क्यों? इन विभिन्न तत्वों का संबंध ग्रह नक्षत्रों से भी है.
    अक्षय तृतीया पर सोने की जगह खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
    इसको खरीदने से सूर्य ग्रह होगा मजबूत
    ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन सोने के बदले तांबा खरीदना लाभकारी होगा. तांबा कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करता है और इसके बलवान होने से लोगों के बीच और समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. कुंडली में सूर्य की स्थिति शुभ होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है.
    स्वास्थ्य महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 डॉक्टर्स का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों के सिविल सर्जन और मेडिकल ऑफिसर बदले गए
    इसको खरीदने से शुक्र ग्रह होगा मजबूत
    अक्षय तृतीया के दिन रूई खरीदना बहुत शुभ माना जाता है और इसका संबंध भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह से माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन रूई खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. शुक्र ग्रह के मजबूत होने से जीवन में कभी धन संबंधित समस्या नहीं होती है.
    इसको खरीदने से गुरु ग्रह होगा मजबूत
    अक्षय तृतीया के दिन हल्दी की गांठ खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, हल्दी का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति से माना जाता है. इस दिन हल्दी की गांठ खरीदने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में स्थायित्व लाकर मान-सम्मान बढ़ाती है. हल्दी की गांठ का प्रयोग अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी पूजन में अवश्य करें, ऐसा करने से भाग्य, सफलता, समृद्धि और सुख में वृद्धि होती है.
    इसको खरीदने से मंगल ग्रह होगा मजबूत
    अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का बर्तन भी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, मिट्टी के बर्तन का संबंध साहस व पराक्रम के कराक ग्रह मंगल से माना जाता है. अगर आप अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी के बर्तन खरीदते हैं तो कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और कर्ज मुक्ति के साथ ही बेवजह की परेशानी से भी निजात मिलती है.
    इसको खरीदने से दरिद्रता होगी दूर
    अक्षय तृतीया के दिन आप पीली सरसों भी जरूर खरीदें. इस शुभ दिन पर पीली सरसों खरीदने से दरिद्रता और नकारात्मकता खत्म होती है और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. पीली सरसों के अलावा आप इस दिन पीली कौड़ी भी खरीदें. पीली कौड़ी खरीदकर आप इनको लक्ष्मी पूजन में शामिल करें, ऐसा करने से धन, संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है. इसके साथ ही इस दिन संभव हो तो आदि शंकराचार्य द्वारा रचित कनकधारा स्त्रोत का पाठ जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
    अक्षय तृतीया 2025 दान
    अक्षय तृतीया के दिन दान का करने का भी काफी महत्व होता है. इस दिन सफेद चीज- जैसे, दही, चावल, दूध, खीर आदि का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कुंडली में शुक्र व चंद्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है.
    अक्षय तृतीया 2025 पूजन मुहूर्त
    अब बात करते हैं अक्षय तृतीया 2025 के शुभ मुहूर्त की. पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 05:32 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 अप्रैल को दोपहर 02:12 बजे पर समाप्त होगी. इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 06 घंटे 37 मिनट की है. पूजन के साथ गृह प्रवेश का भी समय सर्वोत्तम है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Ekadashi 2026 List: नए साल में कब-कब पड़ेगी एकादशी, देखें पूरी लिस्ट

    अधिकमास 2026: विक्रम संवत 2083 में दो ज्येष्ठ मास, वर्ष बनेगा 13 महीनों का

    2026 में शनि उदय: वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए सुनहरा वर्ष

    गढ़फुलझर : जहां पत्थरों में दर्ज है भयना राजवंश का गौरवशाली अतीत

    बार-बार बीमार पड़ रहे हैं घर के सदस्य? अपनाएं ये खास वास्तु उपाय, मिलेगा स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा

    Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह 1, 2 या 5 नवंबर को? जानें सही तिथि और महत्व

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.