रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के छः आईएएस अफसर के विभागों में फेरबदल किए हैं। महिला आईएएस रीना बाबा कंगाले को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार से मुक्त करते हुए आईएएस यशवंत कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। कंगाले अब खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण की सचिव बनाई गईं हैं।
आईएएस एस प्रकाश को संसदीय कार्य विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि आईएएस श्याम लाल धावड़े को स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन और स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के साथ साथ ग्रामोद्योग, हथकरघा विकास एवं विपणन संघ और खादी ग्रामोद्योग में भी जिम्मेदारी दी गई है।
देखें आदेश की कॉपी





