Chhattisgarh Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे रायपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ आए तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हवा की गति इतनी तेज़ थी कि कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और विवाह समारोहों में लगाए गए पंडाल तक उड़ गए।
रायपुर के एक समारोह स्थल पर पंडाल गिरने की दर्दनाक घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Also- भारतीय रेलवे के लिए डिजाइन करें डिजिटल घड़ी और जीतिए 5 लाख का पुरस्कार
मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया
Chhattisgarh Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए बताया कि राज्य में आगामी 24 से 48 घंटों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कुल 18 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Read Also- सुशासन तिहार का असर, शराब पीकर स्कूल आने वाला शिक्षक निलंबित
बिजली व्यवस्था चरमराई, यातायात बाधित
Chhattisgarh Weather Update: तूफान और बारिश के चलते कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित रही। कई स्थानों पर गिरते पेड़ों और बिजली के पोलों की वजह से सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ है।
Read Also- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत का मामला: पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को मप्र की जेल से किया गिरफ्तार
प्रशासन सतर्क, किसानों और मजदूरों को अलर्ट रहने की सलाह
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। खेतों में कार्यरत किसानों और निर्माण स्थलों पर काम कर रहे मजदूरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।




