Raipur Breaking News: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में सुशासन को लेकर चलाए जा रहे अभियान ‘सुशासन तिहार’ के तहत प्रशासनिक सख्ती का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में एक शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल आने और छात्रों की पढ़ाई बाधित करने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Read Also- सीमांकन के दौरान पटवारी पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
Raipur Breaking News: मामला तिल्दा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया का है, जहां पदस्थ शिक्षक सेत कुमार देवांगन के विरुद्ध ग्राम पंचायत छड़िया के सरपंच द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में उल्लेख किया गया कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में स्कूल आते हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण खराब हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
Read Also- सुबह की सैर पर निकली महिलाओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Raipur Breaking News: शिकायत की जांच शिक्षा विभाग द्वारा करवाई गई, जिसमें आरोप सत्य पाए गए। इसके आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर, राकेश पांडेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी किया। सेत कुमार देवांगन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बसना (जिला महासमुंद) निर्धारित किया गया है।
देखें आदेश की कॉपी:-





