रायपुर। मई की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लिए राहत लेकर आई है। अप्रैल की तपती गर्मी जहां लोगों को हालाकान कर दी थी, मई में अधड़ और तेज बारिश में बदल गई। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में दोपहर होते ही मौसम बदल गया। तेज आंधी बारिश और ओले गिरे। लोगों को भीषण और उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
रजिस्ट्री प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी आधारित दस नवाचारों का लोकार्पण : सुशासन की राह में आगे बढ़ रही सरकार
कोरिया में 70, बिलासपुर में 80 और रायपुर 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और तेज वर्षा हुई. इससे तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों तक बारिश और तूफान का दौर जारी रहने वाला है.
पहलगाम हमला अपडेट : पाकिस्तान का समर्थन, असम में 1 और गिरफ्तारी, अब तक 37 जेल भेजे गए
प्रदेश का अधिकतम तापमान बिलासपुर में 40 डिग्री दर्ज किया गया. वही न्यूनतम 22 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया. इधर पेंड्रा में 35.5, अंबिकापुर में 36.2, जगदलपुर में 33.7, दुर्ग में 38.6 तापमान दर्ज किया गया. अधिकांश जिलों में 3-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हुई है.




