Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: सभी संभागों में यलो अलर्ट जारी, रायपुर-बिलासपुर में अंधड़ और ओलों की संभावना

    छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: सभी संभागों में यलो अलर्ट जारी, रायपुर-बिलासपुर में अंधड़ और ओलों की संभावना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 6, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए बादल

    Weather Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मई महीने में आंधी, बारिश और ओले की स्थिति जारी है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका था, लेकिन हाल के दिनों में बदले मौसम के कारण तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट आई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है, जिससे अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि कल, यानी 7 मई से तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

    Read Also-  CG Board Result 2025: 10वीं-12वीं के नतीजों पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट!

    रायपुर में सबसे गर्म और पेंड्रा में सबसे ठंडा
    Weather Alert in Chhattisgarh:  सोमवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पेंड्रा सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 18.8 डिग्री था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी चली, जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) क्या है?
    वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कैस्पियन या भूमध्य सागर से उत्पन्न होने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। ये हवाएं बर्फीली होती हैं और नमी लेकर आती हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, भूमध्य सागर से निकलकर ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंचती हैं और यहां अपने असर को दिखाती हैं।

    Read Also-  कानून के रखवाले ने ही की कानून की अनदेखी, अब टीआई से बना एसआई

    रायपुर में मौसम का अपडेट
    Weather Alert in Chhattisgarh:  रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम धूप-छांव वाला हो सकता है, और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दिन का तापमान 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। रायपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात हल्की बारिश भी हुई।

    बिलासपुर में तापमान सामान्य से कम
    रविवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

    Read Also-  सुशासन तिहार बना सामाजिक समरसता की मिसाल: बरसों से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे पांच लोगों को समाज ने फिर से अपनाया

    सरगुजा संभाग में तापमान में कमी
    Weather Alert in Chhattisgarh:  मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग में अंधड़ चलने और बारिश की संभावना है। सोमवार को इस क्षेत्र में भी तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो औसत से 5 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री था।

    मई में बारिश और अंधड़ का पुराना ट्रेंड
    मई के महीने में बारिश और अंधड़ की स्थिति कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई के महीने में एक-दो बार तेज बारिश और अंधड़ आते हैं, जो प्रदेश में अच्छी बारिश का कारण बनते हैं। पिछले एक दशक में रायपुर में मई महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस समय 10 मई को 57 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh today weather news chhattisgarh weather chhattisgarh weather latest news chhattisgarh weather news chhattisgarh weather news today chhattisgarh weather report
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.