CG Weather Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में 9 मई से 11 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन तीन दिनों के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बदलते मौसम का कारण: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्यप्रदेश की ओर बना एक स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भूमध्यसागर से उत्पन्न होता है और ईरान, इराक, अफगानिस्तान होते हुए भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में प्रवेश करता है। यह ठंडी और नम हवाएं लेकर आता है, जिससे मौसम में ठंडक और बारिश आती है।
Read Also- जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी
तापमान में बदलाव, दुर्ग सबसे गर्म
CG Weather Alert: प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम स्थिर रहेगा। बीते 24 घंटे में दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश की सबसे ठंडी सुबह रही।
बस्तर में बारिश, रायपुर में तेज हवाएं
बीजापुर, तोकापाल और नानगुर जैसे इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है। राजधानी रायपुर में आज का मौसम धूप-छांव वाला रहने की संभावना है। दिन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज हवाएं भी चलेंगी।
Read Also- सावधान ! सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और पोस्ट शेयर करना पड़ सकता है महंगा , AI बेस्ड सिस्टम होगा लॉन्च
सावधानी की अपील
CG Weather Alert: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम को लेकर सतर्क रहें। गरज-चमक के समय घरों में रहें और पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
मई में बारिश का पुराना रिकॉर्ड
CG Weather Alert: मई महीने में बारिश और अंधड़ का सिलसिला नया नहीं है। आमतौर पर इस महीने में एक-दो बार तेज बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलता है। वर्ष 2021 में रायपुर में मई महीने की सबसे अधिक 93.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जिसमें से 10 मई को ही 57 मिमी बारिश हुई थी।




