Elephant attack in Raigad: रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत ग्राम गेमकेला में बीती रात एक जंगली हाथी के हमले में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Read Also- अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई: पार्किंग और ओपन स्पेस पर बनी इमारत पर चला बुलडोजर
Elephant attack in Raigad: मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला सुनीला लोहरा अपने घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद हाथी गांव के दूसरे मोहल्ले में पहुंचा और वहां एक अन्य महिला सुशीला यादव (30) एवं उसके पति घसियाराम यादव पर हमला कर दिया। इस हमले में सुशीला यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Read Also- राहुल गांधी और खरगे ने PM मोदी को लिखा लेटर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की उठाई मांग
Elephant attack in Raigad: घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। वन विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी हेतु विशेष टीम तैनात कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।




