गरियाबंद। जिले के पंडरीपानी जंगल में तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। शिकार के बाद उसके अंग निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस तेंदुए का शिकारियों ने शिकार किया, उसे 4 दिन पहले कुएं से रेस्क्यू किया गया। जंगल में 500 मीटर के अंतराल पर दो अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए के शव के टुकड़े मिले हैं।
अमृतसर और फिरोजपुर में कल भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, 8 बजे से ब्लैकआउट
तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया। डर के कारण उन्होंने वन विभाग को सूचना नहीं दी। मीडियाकर्मियों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तेंदुए की खाल, पंजे, नाखून और कई अन्य अंग गायब हैं। मामले डीएफओ का कहना है कि डॉक्टर की टीम पता लगाने में जुटी है कि शव एक तेंदुए का हैं या दो का। प्रथम दृष्टया मामला शिकार का लग रहा।




