नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के फैसले के बाद तनाव के हालात फिर से नॉर्मल हो रहे हैं. भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल के तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया था, जिन्हें अब फिर से खोलने का फैसला लिया गया है. सोमवार, 12 मई 2025 से दोबारा सभी स्कूल-कॉलेजों में अपने निर्धारित समय पर पढ़ाई शुरू होगी. हालांकि अमृतसर और फिरोजपुर में स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे.
भीषण गर्मी के बाद बदला मौसम का मिजाज, फिर छा गए काली घटाएं, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
यह फैसला सीमा पर स्थिति ठीक होने और सुरक्षा चिंताओं के कम होने के बाद लिया गया है. पिछले तीन दिनों से बंद रहे शैक्षणिक संस्थानों में अब रेगुलर क्लासेस और परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शुरू होंगी.
अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई: पार्किंग और ओपन स्पेस पर बनी इमारत पर चला बुलडोजर
क्यों बंद हुए थे स्कूल-कॉलेज?
दरअसल, पंजाब सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण 9 और 10 मई को सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद करने का आदेश दिया था. यह कदम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य कार्रवाइयों और सीमा पर ड्रोन हमलों की आशंका के चलते उठाया गया था. पंजाब के सीमावर्ती जिलों, जैसे अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर, और फाजिल्का में सुरक्षा कारणों से विशेष सतर्कता बरती गई.




