रायगढ़। जिले में बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल, सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में बनेगा भव्य स्वागत द्वार
जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के ग्राम नावापारा पकरिया निवासी सुमेन्द्र सिंह (37) ट्रेलर ड्राइवर था। शनिवार को वो अपनी बाइक से परिचित की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सक्ती की ओर जा रहा था। इसी दौरान बड़े देवगांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर सुमेन्द्र कार के शीशे से टकरा गया।
भीषण गर्मी के बाद बदला मौसम का मिजाज, फिर छा गए काली घटाएं, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट




