बलरामपुर। जिले के बहुचर्चित भेसकी जमीन प्रकरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है…पुलिस ने पटवारी समेत 3 रसूखदारों को गिरफ्तार किया है…इस मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है..जबकि तीन लोग अभी भी फरार हैं…जिला प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जमीन दलालों में हड़कंप मचा गया है…
अभनपुर में भीषण हादसा : कंटेनर में लगी भयानक आग, यूपी के दो मजदूरों की जलकर मौत, शरीर की हड्डियां भी गली, जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, ग्राम भेसकी मे पहाड़ी कोरवा भइरा कोरवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। इस मामले में जमीन दलालों के द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाए जाने की बात सामने आई थी मामले में पुलिस की टीम ने 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। विवेचना के दौरान चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था और अब तीन आरोपी सामने आए हैं जिसमें एक पटवारी और दो रसूखदार शामिल हैं।
रायपुर समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश की आशंका
पैसे के लेनदेन और ट्रांजैक्शन के साथ फोन डिटेल मुख्य आरोपियों के साथ उनके काफी ज्यादा थे इसलिए पुलिस की टीम ने इन्हें भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं और पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है लेकिन धीरे-धीरे अन्य आरोपीयों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जमीन दलालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमें दो पटवारी शामिल है।




