बिलासपुर। जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के जरौंदा में आयोजित समाधान शिविर में अनोखा मामला सामने आया है….जिसे देख क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह भी हैरान हो गए….जब ग्रामीणों ने उनके सामने शराब दुकान खोलने की मांग की….
भारत-पाकिस्तान युद्धविराम..अमेरिका की मध्यस्थता…पूर्व मंत्री भगत ने जाहिर की नाराजगी
जरौंदा में आयोजित समाधान शिविर में भाजपा विधायक धर्मजीत ने कहा कि 22 साल के राजनीतिक करियर में मेरे पास शराब दुकान खोलने का आवेदन पहली बार आया है…उन्होंने आबकारी निरीक्षक से शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया की जानकारी ली….और मंच से ग्रामीणों को शराब दुकान खोलने का आश्वासन दिया…
अमेरिका में होने वाला था बड़ा आतंकी हमला, खुफिया एजेंसी FBI ने आतंकियों ने ISIS की साजिश को किया नाकाम
बता दें कि, आज बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरौंदा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया था, जहां क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोड़ापुरी के ग्रामीणों द्वारा शराब खोलने की मांग को पूरा करने की बात कही जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




