सूरजपुर। जिले में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर उठाईगिरी की घटनाएं सामने आईं, जिसमें तीन महिलाओं को ठगों ने अपना शिकार बनाया। पहली घटना मानपुर इलाके की है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को बर्तन साफ करने का झांसा देकर उसकी सोने की चेन पार कर दी। दूसरी वारदात प्रतापपुर में हुई, जहां दो महिलाओं से सोने की अंगूठी और चेन की ठगी की गई।
बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ी भालू, दुम दबाकर भागा टाइगर, वीडियो वायरल
ठगों ने पीतल और कांसे के बर्तन साफ करने के बहाने महिलाओं को अपने झांसे में लिया और मौका देखकर उनका कीमती सोने का सामान लेकर फरार हो गए। दोनों ही वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल में बैठकर भाग गए।
टीकाकरण के बाद 5 साल की बच्ची को रिएक्शन, इलाज के लिए रायपुर रेफर, कलेक्टर ने जांच टीम की गठित
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और ऐसे ठगों से सावधान रहें।




