बिलासपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तकनीशियन पद की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिहार के मुंगेर निवासी राजेश उर्फ अवनीश यादव ने अलग-अलग नाम और रोल नंबर के जरिए चार बार परीक्षा दी। यह खुलासा दस्तावेज सत्यापन के दौरान RRB बिलासपुर कार्यालय में हुआ। आरोपी ने सुमित कुमार, अवनीश कुमार और शुभम कुमार के नाम से परीक्षा दी थी।
BIG BREAKING: नक्सलियों का जनरल सेक्रेटरी बसव राजू का अंत, पांच राज्यों की पुलिस ने रखा था 5 करोड़ का इनाम
दस्तावेज जांच के दौरान जब राजेश यादव सुमित कुमार बनकर पहुंचा, तब उसकी बायोमैट्रिक पहचान सभी नामों के साथ मेल खा गई, जिससे फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। युवक ने फर्जी नामों के साथ अलग-अलग फोटो और पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था।
आरआरबी बिलासपुर के कार्यालय अधीक्षक ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) और 319(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
BIG BREAKING: अबूझमाड़ के जंगल में 27 नक्सली हुए ढ़ेर, एक जवान भी शहीद
फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के संकेत दिए हैं।




