नारायणपुर. जिले से लगे अबूझमाड़ के जंगलों में आज हुए मुठभेड़ में नक्सली संगठन का जनरल सेक्रेटरी बसव राजू मारा गया है. नक्सली ऑपरेशन में निकले जवानों ने मुठभेड़ के बाद बसव राजू समेत 27 नक्सली का शव बरामद किया है.
Read Also- नया रायपुर में DIG की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, मासूम समेत 4 हुए गंभीर रूप से घायल
इस मुठभेड़ में नक्सलियों की बंदूक से दंतेवाड़ा डीआरजी का एक जवान भी शहीद हुआ है. हालांकि शहीद हुए जवान से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है शहीद के पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है. खबर है कि सभी नक्सलियों के शव को भी जिला मुख्यालय लाया जा रहा है. इसके बाद उनके शिनाख्ती की कार्यवाही की जाएगी.
Read Also- बिलासपुर से रायपुर की तरफ आ रही मालगाड़ी पटरी से उतरी
पुलिस सूत्रों की माने तो नक्सलियों के शवों के साथ साथ भारी मात्रा बारूद और हथियार समेत नक्सल सामग्री भी बरामद किये गए हैं.




