रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर 17 स्थित ग्राम कयाबांधा के समीप सीआरपीएफ के डीआईजी की इनोवा कार ने एक मारुती सेलेरियो कार को जोरदार टक्कर मारी है, जिससे सेलेरियो कार में सवार महिला, एक परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें एक महिला और बच्चे शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार; जिस वक्त हादसा हुआ उस समय डीआईजी साहब गाड़ी में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है उनका स्टाफ किसी काम से गाड़ी में जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर मंदिरहसौद थाना पुलिस की टीम पहुंची और घायल परिवार को इलाज के बाल्को अस्पताल पहुँचाया गया है। पुलिस के अनुसार सभी की हालत स्थिर है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।




