मुंगेली। पथरिया विकासखंड के कंचनपुर गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर शिक्षक राम सिंह राजपूत द्वारा 500 रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। यह कार्य नि:शुल्क होने के बावजूद ग्रामीणों से पैसे लेने पर शिक्षक और जनप्रतिनिधि के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
छग में मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, 5 जून तक पहुंचेगा मानसून
शिक्षक ने पैसे लेने की बात स्वीकारते हुए कहा कि यह जबरदस्ती नहीं है और उसे शासन की ओर से कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिला। मामले में उप सरपंच वर्षा बाई मरकाम ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत दी है।
थाने से दुष्कर्म का आरोपी फरार, एसपी ने टीआई समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड




