रायपुर। गर्मी के मौसम में मिलावट पर नियंत्रण और उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राज्य के बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग और कबीरधाम जिलों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट, पेयजल कंपनियों और खाद्य इकाइयों का निरीक्षण कर बड़ी संख्या में नमूने संकलित किए। बेमेतरा में 7 प्रतिष्ठानों पर 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि दो प्रकरण न्यायालय में भेजे गए।
सऊदी अरब में खत्म होगी 73 साल पुरानी शराब बंदी: 600 से ज्यादा जगहों पर मिलेगी शराब, जानिए इसके पीछे की वजह
राजनांदगांव में पेयजल ब्रांड्स के साथ-साथ होटल्स से खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें कई नमूने अवमानक और मिथ्याछाप पाए गए। दुर्ग में भी जांच के दौरान 9 अवमानक नमूनों को मौके पर नष्ट किया गया। कबीरधाम में ‘बादशाही द ढाबा’ और ‘न्यू कल्पना रेस्टोरेंट’ को क्रमशः ₹20,000 और ₹5,000 का अर्थदंड लगाया गया।
बारनवापारा अभ्यारण्य में शिकार की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार मिलावट पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान उपभोक्ता स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य कारोबारियों में नियमों के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान लगातार जारी रहेगा।




