सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुकमा में बटालियन नंबर 1 में सक्रिय 4 हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से दो पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिससे इन सभी पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत, एक घायल, SECL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इन नक्सलियों ने सुकमा और बीजापुर जिलों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई पुलिस की पुनर्वास नीति और छत्तीसगढ़ सरकार की “नियत नेल्ला नार” योजना से प्रेरित बताई जा रही है।
कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत, एक घायल, SECL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है और उन्हें पुनर्वास नीति के तहत लाभ भी दिया जाएगा। सुरक्षा अधिकारियों ने इस आत्मसमर्पण को इलाके में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है और उम्मीद जताई कि अन्य भटके हुए नक्सली भी इस पहल से प्रेरणा लेकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।




