कोरबा जिले की SECL गेवरा कोयला खदान में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जब अवैध रूप से कोयला बीनने घुसे तीन युवकों में से दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान विशाल यादव (18) और धन सिंह कंवर (24) के रूप में हुई है, जबकि घायल साहिल धनवार (19) का अस्पताल में इलाज जारी है।
राज्य में खाद्य सुरक्षा को लेकर चला सघन निरीक्षण अभियान, 7 प्रतिष्ठानों पर 17 लाख का जुर्माना
बताया जा रहा है कि तीनों युवक सुबह खदान में कोयला इकट्ठा करने पहुंचे थे, तभी अचानक मिट्टी धंसकने या अन्य कारणों से वे दब गए। साहिल किसी तरह जान बचाकर बाहर निकला और घटना की जानकारी दी।
बारनवापारा अभ्यारण्य में शिकार की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक मजबूरी ने युवकों को जान जोखिम में डालने पर मजबूर किया। यह हादसा SECL की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर कैसे आम लोग इतनी आसानी से खदान क्षेत्र में घुस पा रहे हैं? पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।




