Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर नक्सल मुक्त जिलों की सूची में शामिल, केंद्र ने LWE फंड पर लगाई रोक

    बस्तर नक्सल मुक्त जिलों की सूची में शामिल, केंद्र ने LWE फंड पर लगाई रोक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    बस्तर नक्सल मुक्त जिलों की सूची में शामिल

    रायपुर। केंद्र सरकार ने देश को मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने के लक्ष्य को लेकर चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को लेफ्ट विंग एक्स्ट्रीमिज्म (LWE) यानी वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया गया है। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से इस संबंध में अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसके संकेत स्पष्ट रूप से मिल चुके हैं।

    Read Also-  राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के NSUI से जुड़ें आदिवासी नेताओं से की मुलाकात

    विकास के लिए मिलने वाली केंद्रीय सहायता भी बंद
    बस्तर को एलडब्ल्यूई सूची से बाहर किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने अप्रैल 2025 से जिले को मिलने वाली विशेष आर्थिक सहायता पर भी रोक लगा दी है। इस फंड के तहत अब तक जिले में विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन के लिए करोड़ों रुपये की राशि जारी की जाती थी। यह सहायता मार्च 2025 तक प्रदान की गई, जिसके बाद नए वित्तीय वर्ष से इसे बंद कर दिया गया है।

    Read Also-  इंद्रावती टाइगर रिजर्व में जंगली सुअर शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार, 25 किलो मांस एवं हथियार जब्त

    बस्तर संभाग में दो जिले घोषित हुए नक्सलमुक्त
    बस्तर संभाग में कुल सात जिले शामिल हैं, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर। इनमें से अब बस्तर और एक अन्य जिले को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इस वर्ष छत्तीसगढ़ के तीन अन्य जिले  राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को भी एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया गया है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के आयुर्वेदिक डॉक्टर के आत्महत्या की वजह MMS और सामाजिक दंड, सुसाइड के बाद पुलिस 9 को किया गिरफ्तार

    नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में बहाल हुई सामान्य स्थिति
    बस्तर जिले के जिन क्षेत्रों में कभी नक्सलवाद का गहरा प्रभाव था, वे अब सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। दरभा क्षेत्र के कोलेंग, तुलसीडोंगरी, माचकोट, तिरिया, लोहंडीगुड़ा के मारडूम और ककनार जैसे गांव नक्सल गतिविधियों के लिए कुख्यात रहे हैं। लेकिन अब यहां सुरक्षा बलों की प्रभावी तैनाती की गई है। झीरम घाटी में दो नए सुरक्षा कैंप खोले गए हैं, कोलेंग, तुलसीडोंगरी, मारडूम, ककनार और चित्रकोट में सुरक्षा चौकियों की स्थापना की गई है। इसके अलावा, लोहंडीगुड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का कैंप स्थापित किया गया है।

    Read Also-  अब हादसे अस्पताल में: CHC में नवजात की सेकाई के दौरान नानी के सिर पर गिरा पंखा, हुई अचेत

    नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी कामयाबी
    बस्तर को एलडब्ल्यूई सूची से बाहर किया जाना शासन और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि सरकार का नक्सल उन्मूलन अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। यदि इसी गति से अभियान आगे बढ़ता रहा, तो देश को तय समयसीमा के भीतर नक्सलवाद से मुक्त करना अब एक यथार्थ लक्ष्य बनता जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.